फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रेस्टोरेंट में महिला से अश्लील हरकत, मारपीट व तोड़फोड़

Sat, 07 Sep 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के देवकाली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में परिवार के साथ आई एक महिला से नशे में धुत पांच-छह लोगों ने छींटाकशी कर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उन्हें व परिवार के लोगों से मारपीट करके वाहन का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने एक नामजद समेत पांच-छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत सहादतगंज चौकी क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक महिला ने नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ रेस्टोरेंट से खाना खाने आईं थीं। जब वह बाहर निकलीं तो कुछ लोग उन पर व उनकी बेटी पर छींटाकशी करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनमें से एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की।
इस बीच इनायतनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी निवासी अखिलेश पांडेय और उसके पांच-छह साथी नशे में धुत होकर आए और उनके परिवार पर लोहे की रॉड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें, उनके पति और बेटे को काफी चोटें आईं। जब वह लोग जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने डंडे व रॉड से उनके वाहन पर वार किया, जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें