फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बच्चे की मौत के मामले में स्कूल को नोटिस

Sat, 03 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मिल्कीपुर के पलियामाफी स्थित रिवर व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वाहन की चपेट में छह वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा है। मृतक के पिता रमाशंकर ने एक अक्तूबर को डीआईओएस कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


शनिवार को जारी नोटिस में प्रबंधन से आरोपों पर अपना पक्ष और संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है। रमाशंकर के अनुसार, 19 सितंबर की सुबह करीब सात बजे स्कूल का वाहन बच्चों को लेने उनके घर पहुंचा था। उनकी पत्नी ने चालक हरिमोहन पाठक से वाहन धीमे चलाने को कहा था।

बच्चों के वाहन में बैठने के बाद उनकी मां मोबाइल लेने घर की ओर गईं। इसी दौरान कुछ दूरी पर खड़ा छह वर्षीय पुत्र आयांश वाहन की चपेट में आ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, वाहन कुछ दूर जाकर बंद हुआ। गंभीर रूप से घायल बच्चे की बाद में मौत हो गई। रमाशंकर ने यह भी बताया है कि घटना से पहले वाहन में अधिक बच्चों को बैठाने और चालक के शराब पीकर वाहन चलाने को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधन से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने घटना के बाद प्रबंधन पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। उनके मुताबिक, 21 सितंबर को सुबह 11:01 बजे और 22 सितंबर को सुबह 10:14 बजे फोन आया। दोनों बार समझौता करने के लिए कहा गया और ऐसा नहीं करने पर ठीक नहीं होने की बात कही गई। इस बारे में स्कूल प्रबंधक शुभम दुबे ने बताया कि सारे आरोप गलत हैं। हमने धमकी नहीं दी है। परिजनों से मिलने उनके घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें