फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच वर्ष से जेई की तैनाती नहीं, विकास कार्य बाधित

Fri, 06 Mar 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/ राजेसुल्तानपुर। नगर पंचायतों में जेई की नियुक्ति न होने के कारण जहां विकास कार्य में देरी हो रही है। नगर पंचायतों में तकनीकी कार्य पीडब्ल्यूडी के जेई के सहारे चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज दोनों नव सृजित नगर पंचायतें हैं। यहां पर दिसंबर 2020 से जेई की नियुक्ति नहीं हो है। वहीं, नगर पंचायत इल्तिफातगंज व नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में भी जेई का पद पांच वर्षों से रिक्त चल रहा है। इन सभी नगर पंचायतों में जेई की नियुक्ति न होने के कारण पीडब्ल्यूडी जेई के सहारे नगर पंचायत में एस्टीमेट बनाने का कार्य चल रहा है। नगर पंचायत में जेई की नियुक्त न होने के कारण समय से एस्टीमेट समय से न बनने के कारण विकास कार्य में भी अवरोध पैदा हो रहा है, जबकि सभी नगर पंचायतों में एक-एक जेई की नियुक्त होनी चाहिए।
-
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
नगर पंचायत जहांगीरगंज के निवासी अनवर सादात अंसारी एडवोकेट ने बताया कि नगर पंचायत में जेई की नियुक्ति न होने के कारण नगर पंचायत में विकास कार्य समय से नहीं हो पाता है। जिसके कारण विकास कार्य में बाधाएं आती है, नगर पंचायत में जेई की नियुक्ति होना आवश्यक है, जिससे विकास कार्य में कोई अवरोध न उत्पन्न हो सके। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के त्रिलोकपुर निवासी अच्छेलाल यादव ने बताया कि नगर पंचायत में स्थायी जेई की नियुक्ति न होने से जहां एस्टीमेट के साथ-साथ अन्य कार्यों को कराए जाने को लेकर जेई का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें