फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृषि विवि के निखिल को देश में चौथा, विक्रम को 10वां स्थान

Thu, 01 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अखिल भारतीय परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2026 (एआईईईए) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पशुपालन संकाय के निखिल मौर्या ने देशभर में चौथा, जबकि विक्रम बिसेन ने 10वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

रैंक के आधार पर दोनों विद्यार्थियों को देश के उच्च शिक्षण एवं शोध संस्थानों में परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। नियमानुसार उन्हें फेलोशिप का लाभ भी मिलेगा, जिससे वे आगे शोध कार्य कर सकेंगे।
कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक क्षमता का प्रमाण है। निखिल और विक्रम ने सफलता का श्रेय अभिभावकों के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. नमिता जोशी, लीगल सेल प्रभारी डॉ. रुद्र प्रताप सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. डी. नियोगी, निदेशक प्लेसमेंट सेल डॉ. सत्यव्रत सिंह और सह अधिष्ठाता डॉ. जेपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें