फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में इस सत्र से होगी एमकॉम की पढ़ाई

Tue, 10 Mar 2026 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के नवीन विश्वकर्मा कैंपस में इस शैक्षणिक सत्र से एमकॉम (मास्टर ऑफ कॉमर्स) की शुरुआत होने जा रही है। इसके संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए कोर्स के शुरू होने से अब बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को एमकॉम के लिए दूसरे शहरों या संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस कोर्स के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होगी।
विज्ञापन


एमकॉम कोर्स दो वर्षीय होगा, जिसमें चार सेमेस्टर के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। पाठ्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्रों को कॉमर्स, वित्त, लेखांकन और व्यापार प्रबंधन से जुड़े विषयों की गहन जानकारी मिल सके। इसके साथ ही शोध और प्रोजेक्ट कार्य को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। एमकॉम कोर्स की वार्षिक फीस लगभग 28 से 30 हजार रुपये के बीच रहेगी। प्रवेश के लिए पात्रता बीकॉम या समकक्ष डिग्री होना चाहिए।
विश्वविद्यालय में एमकॉम कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को भविष्य में बैंकिंग, वित्तीय संस्थानों, कॉर्पोरेट सहित अन्य क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा। व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के एचओडी डॉ. शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि इस सत्र से एमकॉम का कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसकी वार्षिक फीस 28 से 30 हजार के बीच रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विषयों में कर सकते है विद्यार्थी एमकॉम



अकाउंटिंग

फाइनेंस

बिजनेस मैनेजमेंट

मार्केटिंग

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट

इंटरनेशनल बिजनेस

बैंकिंग एंड इंश्योरेंस

टैक्सेशन

ई–कॉमर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें