फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी हो के कारण अयोध्या को मिली वैश्विक पहचान : महापौर

Tue, 10 Mar 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दक्षिण कोरिया से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या पहुंचा और राजकुमारी सूरीरत्ना, जिन्हें दक्षिण कोरिया के गया राज्य की महारानी हेलो ह्वांग-ओक के नाम से जाना जाता है के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मातामही रानी हो से जुड़ी स्मृतियों को याद करते हुए स्मारक स्थल पर नमन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अपनी पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी के साथ कोरियाई प्रतिनिधिमंडल का अंगवस्त्र और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। महापौर ने कहा कि रानी हो के ऐतिहासिक संबंधों के कारण अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है। महापौर ने मेमोरियल पार्क के विकास में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल इंचियोन ली क्वान एसोसिएशन के अध्यक्ष ली जिन ओके के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचा था। दुभाषिया के माध्यम से हुई बातचीत में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रानी हो मेमोरियल पार्क में पूजा स्थल के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। महापौर ने स्मारक के समुचित विकास के लिए भारतीय दूतावास के माध्यम से आवश्यक पत्राचार करने का सुझाव दिया और सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि आगामी छह अक्टूबर को करीब 100 सदस्यीय कोरियाई प्रतिनिधिमंडल अयोध्या आकर रानी हो को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। अप्रैल में दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महापौर को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें