फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जनौरा व कल्याण सिंह वार्ड में कल महापौर जानेंगे समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के जनौरा और कल्याण सिंह वार्ड में बृहस्पतिवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी नगर निगम की टीम के साथ भ्रमण कर सफाई, पेयजल, नालियों और गलियों की स्थिति देखेंगे। इस टीम में नगर आयुक्त संतोष शर्मा और क्षेत्रीय पार्षद भी शामिल होंगे। यह पहल महापौर ने जनसमस्याओं के जल्द निराकरण के लिए की है।
विज्ञापन



नगर की सरकार-आपके द्वार अभियान के तहत आठ मई को महापौर वार्ड में भ्रमण कर लोगों की शिकायतें और समस्याएं संकलित करेंगे और उनका समाधान कराएंगे। जन समस्याओं के निराकरण की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने नगर निगम के सभी विभागों के अफसरों को टीम के साथ मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।


सुबह सात बजे होने वाले भ्रमण में जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश और निर्माण विभाग से जुड़ी टीमें मौजूद रहेंगी। इस दौरान शिविर लगा कर गृह व जल कर और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को संकलित किया जाएगा और उनका निदान भी कराया जाएगा। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि महापौर ने लोगों से अपेक्षा की है कि वह नगर निगम के कर्मचारियों को अपनी समस्याएं बताने में संकोच न करें। समस्याओं को संकलित करने के लिए स्वयंसेवी संस्था राम का घर की टीम भी साथ में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें