फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत

Sat, 02 May 2026 05:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज। क्षेत्र के बलरामपुर गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। शनिवार सुबह गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम घूरीटीकर, थाना तारुन की रहने वाली पूजा की शादी 30 अप्रैल को बलरामपुर निवासी राहुल के साथ हुई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से पूजा को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के भाई दीपक के अनुसार, घटना से एक दिन पहले वह बहन को लेने ससुराल गया था। इस दौरान विवाद हुआ और पति राहुल उसे जबरन वापस ले गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले राहुल ने आत्महत्या का प्रयास किया था। शनिवार सुबह घर के अंदर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया।
दीपक के अनुसार, घटना के समय ससुराल पक्ष के लोग घर पर नहीं मिले। ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी लोग पूजा को अस्पताल लेकर गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें