फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  सीएम योगी कल करेंगे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण, QR कोड से युक्त पास से होगा प्रवेश; 1000 मेहमान होंगे शामिल

Tue, 28 Apr 2026 07:06 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राम मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में करीब 1000 मेहमान शामिल होंगे। प्रवेश केवल क्यूआर कोड पास से मिलेगा। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम योगी कल करेंगे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर के परकोटा स्थित शिव मंदिर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण करेंगे। इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में 1000 से अधिक विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में अयोध्या के प्रमुख संत-धर्माचार्य, विश्व हिंदू परिषद , संघ और भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय लोगों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम सुरक्षा एजेंसियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी अतिथियों को शाम चार बजे तक राम मंदिर परिसर में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। प्रवेश केवल क्यूआर कोड युक्त पास से ही दिया जाएगा। सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन, लाइसेंसी हथियार और अंगरक्षकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक परिसर में रहेंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम शाम पांच बजे निर्धारित है, जिसके बाद वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को रामलला का प्रसाद वितरित किया जाएगा तथा राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन भी कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री हनुमान गढ़ी में भी दर्शन-पूजन करेंगे।

रातभर चला सघन सुरक्षा अभियान

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए राम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार देर रात व्यापक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन


एसपी सुरक्षा ने बताया कि ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी, जबकि एटीएस के जवानों को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें