फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महंत नृत्यगोपाल दास की तबियत फिर बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

Wed, 21 Jan 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
04- महंत नृत्यगोपाल दास का चेकअप करते चिकित्सक- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की तबियत फिर बिगड़ गई है। नृत्य गोपाल दास (87) की हालत सोमवार रात से ही खराब होने लगी थी। उन्हें लगातार उल्टी-दस्त हो रही थी। बुधवार सुबह श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त डॉ. एसके पाठक ने उनका चेकअप किया और तत्काल लखनऊ मेदांता जाने को कहा।
विज्ञापन

महंत नृत्य गोपाल दास ने पिछले 36 घंटे से कुछ भी खाया-पीया नहीं है। श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की तो स्थिति ठीक नहीं मिली। मेडिकल टीम और एक एंबुलेंस के साथ उन्हें मेदांता अस्पताल रवाना कर दिया गया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास भी उनके साथ हैं। विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि उनको यूरिन में भी दिक्कत आ रही है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले जाया गया है। उन्हें पहले भी तबियत बिगड़ने पर मेदांता में भर्ती किया जा चुका है। साल 2020 और सितंबर 2024 में भी उन्हें मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया था। रूटीन चेकअप के लिए भी उन्हें अस्पताल ले जाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें