फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का दबदबा

विज्ञापन
डाभासेमर स्टेडियम में विजेता ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अति​थि। - फोटो : डाभासेमर स्टेडियम में विजेता ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अति​थि।
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय सीनियर समन्वय पुरुष/महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को डाभासेमर स्टेडियम में हुआ। महिला एकल वर्ग में लखनऊ मंडल की गुनगुन ने अपनी ही मंडल की एलिना मिश्रा को 3-1 से हराकर खिताब जीता। एलिना उपविजेता रहीं, जबकि कानपुर की मुस्कान सोनकर एवं तारिणी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष एकल में लखनऊ के लक्ष्य ने अयोध्या मंडल के शिवम चौरसिया को 3-1 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अयोध्या के जतिन एवं गोरखपुर के आशीष संयुक्त रूप से तृतीय रहे। महिला युगल में लखनऊ मंडल की गुनगुन व एलिना मिश्रा की जोड़ी ने कानपुर की तारिणी व तान्या को 3-2 से हराकर खिताब जीता। अयोध्या हॉस्टल की सानिया-अनुष्का और अयोध्या मंडल की श्रेया-शालिनी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष युगल में अयोध्या मंडल के जतिन और शिवम ने आगरा हॉस्टल के वंश-वेद को 3-0 से मात देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वंश-वेद उपविजेता बने, जबकि आगरा के रितेश-ऋषभ एवं लखनऊ के लक्ष्य-अर्पित तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार बताया। मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना व उपक्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार ने बैज लगाकर किया। इस दौरान शिकायत निदानकर्ता अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, उपक्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी, प्रशिक्षक कुलदीप श्रीवास्तव, मुकेश सिंह अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें