फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग... 50 लाख का नुकसान, घर में रखे थे 13 सिलेंडर, तीन दगे

Thu, 27 Nov 2025 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के भीखापुर में दो मंजिला मकान में आग लग जाने से 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना के समय घर में 13 सिलेंडर रखे थे जिसमें से तीन में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के भीखापुर के पास स्थित दो मंजिला मकान में बुधवार की देर रात लगभग 2:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में भूतल पर स्थित किराना स्टोर की दुकान समेत गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। 
विज्ञापन


मकान स्वामी ने लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। कॉलोनी निवासी कृष्ण चंद्र गुप्ता की भूतल पर किराना स्टोर की बड़ी दुकान है। उनके बेटे विष्णु गुप्ता की 24 नवंबर को शादी हुई थी। इसलिए घर पर 13 गैस सिलिंडर रखे थे। उनका पूरा परिवार द्वितीय तल स्थित मकान में सो रहा था। इस बीच रात करीब लगभग 2:30 बजे मकान में आग लग गई। घर में रखे तीन गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ। मौके पर परिजन जाग गए और भागकर जान बचाई।

ये भी पढ़ें - 'पटरी से उछल गई ट्रेन...ऊपर से निकल रही थीं चिंगारियां', दहशत में यात्री कांपने लगे; आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'जोर का धमाका... लगा किसी ने ट्रेन उड़ा दी'; पुल से नीचे गिरा डंपर; बाराबंकी घटना की कहानी


घटना में किराना स्टोर का सारा सामान, दो मोटरसाइकिल, सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि नष्ट हो गए। उप निरीक्षक बृजभूषण पाठक ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। कोई जनहानि नहीं हुई है। राजस्व टीम में नुकसानी का आंकलन किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें