फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के नाम पर गंवाए एक लाख

Fri, 03 Apr 2026 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिल्कीपुर। लखनऊ में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के प्रयास में एक युवक साइबर ठगी का शिकार होकर 99,999 रुपये गंवा बैठा। शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित को न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को इनायतनगर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
इनायतनगर थानाक्षेत्र के कुचेरा बाजार निवासी मनीष कुमार ने लखनऊ के एक डॉक्टर से इलाज के लिए इंटरनेट पर संपर्क नंबर खोजा था। उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल कर एक लिंक भेजा और दस रुपये यूपीआई से भेजने को कहा। सात मार्च 2024 को जैसे ही मनीष ने लिंक पर क्लिक किया, उनके यूनियन बैंक खाते से 99,999 रुपये कट गए। बैंक से पता चला कि यह रकम किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो चुकी है। पीड़ित ने पहले इनायतनगर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 13 मार्च को आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने इसे साइबर अपराध बताते हुए साइबर थाना भेज दिया। वहीं, साइबर थाना ने पुनः स्थानीय थाने से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मनीष कुमार ने 15 मार्च को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए इनायतनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें