अयोध्या। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की अलग पहचान के लिए लोगो (प्रतीक चिह्न) तैयार किया जाएगा। इसमें जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। कोई भी व्यक्ति इसमें प्रतिभाग कर सकता है।
परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति लोगो को तैयार कर सीलबंद लिफाफे में अगले एक माह के भीतर आयुक्त कार्यालय परिसर में स्थित परिषद कार्यालय में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। सभी प्रतिभागियों के लोगो को चयन समिति के सामने रखा जाएगा। समिति की ओर से सर्वश्रेष्ठ लोगो का चयन किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।