फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: निजी अस्पताल में महिला स्टाफ की फोटो खींच रहा था वृद्ध, गिरफ्तार किया गया

Tue, 23 Jul 2024 11:38 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

कोतवाली अयोध्या के सहनवां चौराहा स्थित मेडीसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग महिला स्टाफ की फोटो खींच रहा था। बचने की कोशिश करने के बावजूद वो लगातार फोटो और वीडियो बनाता रहा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली अयोध्या के सहनवां चौराहा स्थित मेडीसिटी हॉस्पिटल में हुए विवाद के पांचवें दिन सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक वृद्ध अस्पताल में महिला स्टाफ और गवाहों की जबरदस्ती फोटो खींचने लगा। कर्मचारी कैमरे की नजर से छिपते रहे, लेकिन वह फोटो और वीडियो बनाता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वृद्ध की पहचान शहर के पेंट व्यवसायी मो. अशरफ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर में मेडीसिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर मो. अशरफ नामक एक वृद्ध उनके अस्पताल में दाखिल हुआ। मुख्य द्वार के पास कुछ देर खड़ा रहा और अस्पताल में बैठकर सामान्य मरीजों की तरह इंतजार करता रहा। इसके बाद अचानक वह अस्पताल के स्टाफ की फोटो खींचने लगा और वीडियो बनाने लगा।इसके बाद अस्पताल के बाहर मौजूद पीएसी के जवान व डायल 112 को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई।

ये भी पढ़ें - भाजपा: आंतरिक कलह को लेकर हाईकमान गंभीर, सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे दिल्ली में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम की बैठक में नहीं गए राजभर, केशव प्रसाद मौर्या से मिले; दोनों नेताओं की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल


प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में हंगामे का आरोपी अदनान फोटो खींचने वाले पेंट व्यवसायी मो. अशरफ के यहां एकाउंटेंट है। उसे हिरासत में लिया गया है, केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें