फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कालिका मिश्रा तीसरी बार अध्यक्ष व शैलेंद्र जायसवाल बने महामंत्री

Wed, 07 Jan 2026 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
33-बार एसोसिएशन के मतगणना के दौरान एलईडी पर मतगणना देखते अ​धिवक्तागण।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में तीसरी बार कालिका प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं शैलेंद्र जायसवाल महामंत्री और राजेश उपाध्याय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बुधवार देर शाम 12 पदों पर चुनाव परिणाम घोषित हुआ है। इस दौरान कचहरी परिसर में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव में 12 पदों के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में कचहरी के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में बुधवार की सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। कार्यकारिणी के आधा दर्जन पदों पर पहले मतगणना हुई। इसके बाद अन्य पदों पर हुई मतगणना देर शाम तक चली।
अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में 1150 वोट पाकर कालिका प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूर्यभान वर्मा को 314 मतों से पराजित किया। सूर्यभान वर्मा को 836 मत मिले। वहीं जुगल किशोर मिश्रा को 44, बब्बन प्रसाद चौबे को 106, वाईवी मिश्र को 121 मतों से संतोष करना पड़ा और 13 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन

राजेश उपाध्याय 731 मत पाकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैँ। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनुष श्रीवास्तव को 176 मतों से पराजित किया। अशोक कुमार सिंह मुन्ना को 349 मत, अंजनी कुमार उपाध्याय को 87, धनुष श्रीवास्तव को 555 वोट मिले।
महामंत्री पद पर 763 वोट पाकर शैलेंद्र कुमार जायसवाल विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे अजय कुमार श्रीवास्तव को 521, अजय कुमार वर्मा 145, प्रदीप कुमार चौबे को 396, विनोद कुमार सिंह को 106, राजेश कुमार यादव को 210 वोट मिले। उधर कार्यकारिणी ए के दो पदों पर पंकज कुमार द्विवेदी 924 व दुर्गा प्रसाद सिंह 779 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे राम चंदर यादव को 652, हरिराम शुक्ला को 468 व रामजी गुप्ता को 449 मत मिले हैं। आठ मत अवैध पाए गए।
कार्यकारिणी बी के दो पदों पर अभय प्रताप सिंह 911 व बद्री प्रसाद यादव 901 मत पाकर विजयी हुए। विजय नारायण तिवारी को 885 मत व कौशल कुमार को 548 वोट मिले हैं। 28 मत अवैध पाए गए। कार्यकारिणी सी पर रुद्र प्रकाश मिश्रा को 777 व अमित कुमार वर्मा को 688 वोट मिले। पराजित हुए गोपाल त्रिपाठी को 318, सलीम नैय्यर को 420, प्रदीप श्रीवास्तव को 368, प्रदीप कुमार सिंह को 263 व प्रमोद कुमार तिवारी को 229 वोट मिले हैं। इसमें भी 27 मत अवैध मिले। वहीं, संयुक्त मंत्री प्रथम पर मनोज कुमार सिंह 1177 मत पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार सिंह को 128 मत से पराजित किया।
संयुक्त मंत्री द्वितीय के पद पर पीयूषमय त्रिपाठी 893 मत पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखंड प्रताप यादव को 46 वोट से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार 904 मत पाकर विजयी हुए हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी जय प्रकाश पाल को 720, राजेंद्र प्रसाद को 378 व महेंद्र प्रताप तिवारी को 173 वोट मिले हैं। 93 मत अवैध मिले।



एलसीडी के सामने लगी रही भीड़
निष्पक्ष मतगणना के लिए आचार्य नरेंद्र देव सभागार के बाहर एलसीडी लगाकर मतगणना का प्रसारण हुआ। वहां सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता डटे रहे। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थक माला पहनाकर जश्न मनाते रहे। शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न कराने के लिए बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन घनश्याम उपाध्याय व सहायक चुनाव अधिकारी सूर्य नारायण सिंह, अधिवक्ता संजीव दूबे, सौरभ मिश्रा, राकेश मिश्रा, दिनेश सिंह, सुनील कुमार सिंह, ललित मोहन श्रीवास्तव, राधेश्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रही।

33-बार एसोसिएशन के मतगणना के दौरान एलईडी पर मतगणना देखते अधिवक्तागण।-संवाद

33-बार एसोसिएशन के मतगणना के दौरान एलईडी पर मतगणना देखते अधिवक्तागण।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें