फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टरों ने खोला मोर्चा

Thu, 12 Feb 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बीच असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टरों ने विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर विभाग में कार्य की अधिकता और उत्पीड़न समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उनका विभाग बदलने की मांग भी की है।
विज्ञापन

सामूहिक रूप से सौंपे गए शिकायती पत्र में जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें 26 जून, 2025 को मेडिसिन विभाग आवंटित किया गया था। पिछले छह माह से वह विभाग में कार्य कर रहे हैं। इस बीच उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के संकाय सदस्यों ने उनकी कार्य अवधि बढ़ाकर 48 से 52 घंटे तक कर दी है। उन्होंने कई बार विभागीय संकाय सदस्यों को समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन निस्तारण के बजाय उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी तरह अन्य कई समस्याओं का उल्लेख करते हुए जूनियर डॉक्टरों ने विभाग बदलने की मांग की है।
शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में शामिल स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीना शर्मा, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद शुक्ला व अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद आर्या को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

यह कमेटी एक सप्ताह में अपनी जांच कर आख्या प्राचार्य को सौपेंगी। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आग की कार्यवाही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें