फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: देवकाली से जेल रोड का होगा चौड़ीकरण

Wed, 30 Jul 2025 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर की सड़कों को और बेहतर बनाने के लिए अब देवकाली से जेल रोड तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के तहत वर्तमान में छह मीटर चौड़ी सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। 1.6 किमी में कार्य प्रस्तावित किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। इस कार्य पर लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।
विज्ञापन

इस सड़क के चौड़ीकरण होने से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि पर्यटकों के लिए भी यह रास्ता अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई छह मीटर है, जो बढ़ते ट्रैफिक के लिए अपर्याप्त साबित हो रही है। चौड़ीकरण के बाद सड़क 10 मीटर की हो जाएगी, जिससे वाहनों की आवाजाही में आसानी होगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एसपी भारती ने बताया की इस परियोजना की कार्ययोजना को अंतिम मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की योजना है। इस सड़क के चौड़ीकरण के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट्स और सड़क के किनारे सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें