फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सऊदी से पति ने वीडियो कॉल पर तीन बार कहा तलाक

Tue, 14 Jul 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। सऊदी अरब में रह रहे एक शौहर ने बीवी को वीडियो कॉल पर तीन तलाक दिया है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनायतनगर क्षेत्र के तारडीह तरौली गांव की खुशबू बानो उर्फ आइशा ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि उसका निकाह 15 जून 2025 को अब्दुल्ला निवासी मीरमऊ बाबा बाजार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति अब्दुल्ला और उसके ससुरालवाले दहेज से असंतुष्ट थे। खुशबू के पिता ने दहेज और नकदी के रूप में आठ लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। मायकेवालों ने खुशबू को समझाया था। जब वह दोबारा ससुराल गई तो उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 6 अक्तूबर 2025 को पति अब्दुल्ला अपने भाइयों नूरउल्ला और असद कुरेशी के साथ सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। आरोप है कि पति के सऊदी जाने के बाद घर पर सास शहरजहां, ससुर वसीम, देवर उबेद कुरैशी और जेठानी फरहीन बानो ने खुशबू को पीटा। उन्होंने उसके बाल पकड़कर पटका और लात-घूंसे व डंडों से मारा। ससुराल वालों ने उसके सभी जेवरात और कीमती कपड़े भी छीन लिए। इस मारपीट में खुशबू की उंगली टूट गई, जिसका इलाज उसने अपने पिता के साथ दिल्ली जाकर कराया।

खुशबू ने बताया कि उसके पति अब्दुल्ला ने सऊदी मक्का से वीडियो कॉल किया। बार-बार कहने पर जब उसने मोबाइल का कैमरा चालू किया तो पति ने तीन बार ''''तलाक, तलाक, तलाक'''' बोलकर उसे तलाक दे दिया। खुशबू ने पति के इस कृत्य को मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 के अंतर्गत दंडनीय अपराध बताया है। उसने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें शिकायत मिली है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें