फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Holi Celebration: रामलला ने पहली बार मुकुट के बजाय पहना गुलाबी साफा, हाथों में धारण की पिचकारी

Sat, 15 Mar 2025 12:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Holi in Ayodhya: होली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। देशवासियों के साथ रामलला ने भी होली का त्योहार मनाया। इस मौके पर उनको विशेष पोशाक पहनाई। 
विज्ञापन
रामलला ने खेली होली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के दरबार में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई। होली के दिन रामलला को पिचकारी धारण कराई गई। भगवान ने मुकुट के बजाय पहली बार गुलाबी साफा पहना। 10 क्विंटल फूलों से रामलला के दरबार में होली खेली गई। जागरण आरती के बाद रामलला को पुजारियों ने अबीर और गुलाल लगाया।

विज्ञापन


 यह अबीर गुलाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजा गया था। रामलला पर अबीर और गुलाल उड़ाने के साथ उन पर पुष्प वर्षा की गई । पुजारी और गायकों का समूह भी दरबार में होली के आनंद में मगन रहा। मधुकरी संत एमबी दास और विवेकानंद पाठक समेत अन्य कलाकरों ने भजन के साथ फगुआ गीतों के आचार्य प्रणीत पदों का गायन प्रस्तुत कर सभी को मुग्ध कर दिया। 

अबीर, ग़ुलाल व फूलों की वर्षा भक्तों पर भी खूब की गई। इसे प्रसाद समझकर भक्त आनंदित होते रहे। रामलला को विशेष प्रकार के व्यंजनों का भी भोग लगाया गया। वहीं, रामनगरी के हजारों मंदिरों में भक्तों ने अपने आराध्य के संग होली खेली।

यह भी पढ़ेंः-  UP: अयोध्या में हिंदुओं के होली खेलने के बाद मुस्लिमों ने पढ़ी नमाज, हर्षोल्लास के साथ मना त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें