अयोध्या। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक होली का उल्लास छा गया है। सोमवार देर रात विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। जैसे ही अग्नि प्रज्जवलित हुई, लोगों ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। होलिका दहन के साथ होली का रंग और चटख हो गया है। चार मार्च को पूरे जिले में धूमधाम के साथ रंगबाजी होगी।
बाजारों में अबीर-गुलाल, पिचकारी, रंग-बिरंगी टोपी और पारंपरिक मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गाें तक में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं अपनत्व का प्रदर्शन और एकता की डोर मजबूत करने वाले फगुवा गीत गांवों में गाए जाने लगे हैं। कई गांवों में बच्चे पत्तियां डालने के बाद बरगदे कै लासा बंधवा पै... जैसे फूहड़ कबीरा गा रहे हैं। फगुवारे ढोल मंजीरे पर प्रेम और विरह के गीत गा रहे हैं। आस्तीकन, मिल्कीपुर ब्लॉक के मवई खुर्द में वर्षों से चली आ रही फगुवा की परंपरा आज भी चल रही है। फैजाबादी फसादी हो गलियन मा तमाम गलियन मा तमाम मारै... और अंखिया के कजरवा का परदेसिया हमका-हमका... जैसे गीत गाए जा रहे हैं।
वहीं रामनगरी के मठ-मंदिरों में भी होली की धूम है। कहींं फूलों की होली खेली जा रही है तो कहीं पुष्पों की वर्षा हो रही है। शाम को मंदिरों के जगमोहन यानि आंगन में गीत संगीत की महफिल भी सज रही है। कनकभवन, रंगमहल, दशरथ महल, श्रीरामबल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला समेत सैकड़ों मंदिरों में शाम होते ही होली के पद गूंजने लगते हैं। होली पर्व पर रामनगरी के करीब आठ हजारों मंदिरों में भक्त अपने आराध्य के साथ होली खेलने की तैयारी में हैं।
इनसेट
होली पर बन रहे कई शुभ योग
आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि होली पर इस बार कई शुभ योग बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक इस दिन धन शक्ति योग, मालव्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग और शुक्रादित्य राजयोग का अद्भुत संयोग बनेगा। धन शक्ति योग आर्थिक गतिविधियों के लिए खास होता है जबकि, मालव्य योग सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करता है। लक्ष्मी नारायण योग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ होता है।
23-गुप्तारघाट में दुपहरिया क्लब की ओर से आयोजित होली के कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाते