फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन

Mon, 02 Mar 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
16-तारुन के सिरसा गांव में ​खिलाड़ियों के साथ मौजूद प्र​शिक्षक व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। तारुन क्षेत्र के सिरसा गांव में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षक लाल शुक्ला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। दो दिनों तक खिलाड़ियों को फिटनेस, वार्मअप, रेड व डिफेंस की तकनीक, टीम संयोजन और मैच प्रैक्टिस की विशेष ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी विकसित होता है। समापन समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षक ने बताया कि होली पर्व के बाद तहसील और ब्लॉक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को खेल से जोड़ा जा सके। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और भविष्य में भी नियमित अभ्यास जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें