फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ऐतिहासिक धरोहर पर्यटन को ले जा सकते हैं नई ऊंचाइयाें पर

Sat, 30 May 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
एमबीए पर्यटन विभाग में विद्यार्थियों से परिचय लेते अतिथि।
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के एमबीए पर्यटन विभाग में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत में पर्यटन की भूमिका विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय सिक्किम के पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन


डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक धरोहर पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करता है। होटल प्रबंधन और टूर ऑपरेशन जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। प्रशिक्षित पर्यटन पेशेवरों की मांग बढ़ रही है, यह युवाओं के लिए अच्छा कॅरिअर विकल्प है। विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने पर्यटन उद्योग को देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग आधारित ज्ञान व रोजगारपरक कौशल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें