फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निषादराज गुहा भवन में सर्वाधिक क्षमता वाला रैन बसेरा शुरू

विज्ञापन
3- निषादराज गुहा भवन की डॉरमेट्री में है ठहरने की मुफ्त सु​विधा- ब्यूरो
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के निषादराज गुहा भवन में सर्वाधिक क्षमता वाले रैन बसेरा की शुरुआत हो गई है। बढ़ती ठंड के बीच यहां पर 300 लोगों को रात में आश्रय मिल सकेगा। इसी के साथ साकेत अंडरपास पर भी महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग अस्थायी रैन बसेरा की व्यवस्था प्रभावी की गई है। यहां पर केयर टेकर की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन


अयोध्या धाम बस स्टेशन के पास स्थित निषादराज गुहा भवन के ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन अन्य मंजिलों पर अलग-अलग डॉरमेट्री और रूम बने हुए हैं। सामान्य दिनों में यहां पर अयोध्या दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा प्रदान की जाती है। इस समय बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम की ओर से इसे स्थायी रैन बसेरा के रूप में तब्दील कर दिया गया है। इस भवन में दो बेड वाले रूम के साथ छह, 12 और 18 बेड वाली डॉरमेट्री हैं।

सभी रूम और डॉरमेट्री में बेड, गद्दे, चादर व कंबल की व्यवस्था है। रूम में अटैच वाशरूम के साथ एक हिस्से में किचन है। जबकि सभी डॉरमेट्री के लिए अलग-अलग शौचालय व स्नानागार बने हुए हैं। भवन के केयर टेकर पारस सिंह ने बताया कि यहां पर ठहरने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्हें सिर्फ आधार कार्ड या अन्य किसी पहचान पत्र की छायाप्रति देनी पड़ती है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में नगर निगम की ओर से अयोध्या के प्रवेश द्वार साकेत अंडरपास पर पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग अस्थायी रैन बसेरा शुरू कर दिया गया है। इस रैन बसेरे में 15 पुरुष और 15 महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था है। यहां पर केयर टेकर के पास उपलब्ध रजिस्टर में विवरण दर्ज करवाना पड़ता है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या कैंट रोडवेज बस स्टेशन और गांधी पार्क में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग अस्थायी रैन बसेरा पहले से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें