फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर/कुचेरा बाजार। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेखनपुर के पास रविवार सुबह अयोध्या से घर वापस आ रहे इनायतनगर के रनापुर निवासी इरफान(25) को तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। चालक डीसीएम सहित मौके से भाग निकला। हादसे के बाद घंटों यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने इनायत नगर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीसीटीवी की सहायता से डीसीएम की तलाश कर रही है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता घर पर ही सिलाई का काम करते हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक हेलमेट भी पहने हुए था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर मीठे गांव के पास टोल प्लाजा पर टैक्स से बचने के लिए प्रभात नगर से शाहगंज होते हुए कुचेरा बाजार के लिए भारी वाहन गुजरते हैं। इससे कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग पर पिछले महीनों में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें