फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बिना दुल्हन के लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। शादी की खुशियों पर पल भर में पानी फिर गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर बिना दुल्हन को विदा कराए ही बरात वापस लौट गई। पीड़ित ने घटना की सूचना इनायत नगर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इनायत नगर के कल्याणपुर केवटानी गांव निवासी 24 वर्षीय चांदनी की शादी जौनपुर के बरहीपुर, जगदीशपुर निवासी राहुल पांडेय के साथ तय थी। 24 मई को बरात आई। शादी की सभी रस्में रात भर हंसी-खुशी के साथ संपन्न हुईं। भांवर व सिंदूर दान भी हुआ। सुबह करीब पांच बजे दूल्हे ने दुल्हन के मोबाइल पर फोन कर 2.5 लाख रुपये दहेज दिलवाने की पेशकश कर दी।

इतनी रकम दहेज में दिलवा पाने से असमर्थता जताते हुए दुल्हन ने पूरी बात परिजनों को बताई। जब तक परिजन जनवासे तक पहुंचते बिना दुल्हन को विदा कराए ही दूल्हा और बराती वापस चले गए। इसके बाद दुल्हन पक्ष के पीड़ित परिवारीजनों ने थाना इनायत नगर में पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


करीब 15 साल पहले दुल्हन के पिता शिव मगन की मृत्यु हो चुकी है। मां इंद्र कुमारी भी बीमारी के कारण बिस्तर पर पड़ी रहती हैं। इनायतनगर निवासी बड़ी बहन प्रभावती और बहनोई दुष्यंत कुमार ने चांदनी की शादी का जिम्मा उठाया। इसमें परिवार के अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। सभी के सहयोग से रात भर शादी का कार्यक्रम संपंन्न हुआ लेकिन सुबह होते ही दहेज की मांग के चलते शादी की खुशियों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें