अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में अधिवक्ता संघ की अर्जी पर बृहस्पतिवार को भी सुनवाई नहीं हो पाई। संघ ने चंपत राय सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अर्जी लगाई थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 नवंबर नियत की है।
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर थाना रामजन्मभूमि की पुलिस ने अपनी आख्या कोर्ट में प्रस्तुत कर दी है। पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत आख्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का कोई औचित्य न होने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर को अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल की ओर से इस मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा, कृष्ण मोहन, गोपाल राव आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। संवाद