बीकापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर और तारुन में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 141 गर्भवतियों की जांच हुई, जिनमें 15 उच्च जोखिम श्रेणी में चिन्हित हुई। कैंप में सभी महिलाओं को आवश्यक दवाएं, जांच और परामर्श की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क दी गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव के निर्देशन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 75 गर्भवतियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जांच के दौरान सात महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण की मिली। डॉ. स्नेहा चौधरी ने उन्हें सावधानी और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, यूरिन एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच कराई गई। तारुन में भी 66 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एएनसी जांच की। (संवाद)