फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भीषण गर्मी में बिगड़ी तबियत, दो जायरीनों समेत चार की मौत

Sat, 01 Jun 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अलग-अलग स्थानों पर धूप में अचानक तबीयत बिगड़ने से चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं परिजन तेज धूप और गर्मी से मौत होने की बात कह रहे हैं। चार में से दो युवक और दो बुजुर्ग हैं। भेलसर प्रतिनिधि के अनुसार प्रतापगढ़ के थाना कुंडा गांव अधाई हुसैनपुर निवासी बंसीलाल सोनी(60) पैदल अपनी टोली के साथ रुदौली के दरगाह जोहरा बीबी की मजार पर जियारत के लिए पहुंचे थे। यहां पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उनकी तबियत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं कानपुर के अली बेगमपुरवा निवासी बाबा साबिर अली (70) बस से बृहस्पतिवार को इसी दरगाह पर आए थे। कुछ ही देर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मुतवल्ली मो. राशिद ने बताया कि दोनों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।
वहीं मिल्कीपुर में अंबेडकरनगर के थाना मालीपुर गांव आंजनपारा निवासी संदीप कुमार पाल (30) हाईवे निर्माण कार्य में लगी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। बुधवार को वह कड़ी धूप में ड्यूटी कर रहे थे। वे अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। सार्थियों ने उपचार के लिए कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर रुदौली के मखदुमपुर गांव में बृहस्पतिवार रात अमर प्रताप सिंह (35) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वे इस भीषण गर्मी में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वापस आने के बाद वह तेज बुखार की चपेट में आ गए और बृहस्पतिवार की सुबह एक निजी अस्पताल में जा कर ग्लूकोज चढ़वाया लेकिन देर रात को अचानक उनकी तबियत दोबारा बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें