फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्वयं पोर्टल से सत्र वार विषय चयनित करेंगे विभागाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्वयं पोर्टल से वर्ष में दो बार जुलाई और जनवरी में शुरू होने वाले सत्र में सत्रवार विषयों का चयन संबंधित विभाग व विभागाध्यक्षों की ओर से किया जाएगा। विभाग और संकायवार चयनित विषयों के कंटेट और क्रेडिट को संबंधित विषय की पाठ्यक्रम समिति की ओर से अनुमोदित किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी अपने कोर और वैल्यू एडेड कोर्स का चयन करेंगे। इनका अध्ययन स्वयं पोर्टल के माध्यम से करेंगे। सभी विद्यार्थियों का स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण निशुल्क होगा। स्वयं पोर्टल के माध्यम से अध्ययन के बाद विद्यार्थियों के पास परीक्षा देने के दो विकल्प होंगे।

पहले विकल्प में यदि विद्यार्थी चाहेंगे तो स्वयं के माध्यम से आयोजित प्राक्टर्ड परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा के बाद उन्हें आईआईटी, शिक्षा मंत्रालय और स्किल इंडिया की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए सामान्य विद्यार्थी को 750 और ओबीसी व एससी विद्यार्थियों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


दूसरे विकल्प में विद्यार्थी यदि स्वयं के माध्यम से परीक्षा नहीं देना चाहते हैं तो उनकी परीक्षा निशुल्क विश्वविद्यालय की ओर से करवाई जाएगी। इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। प्रॉक्टर्ड परीक्षा में पास होने पर विद्यार्थी अपना सर्टिफिकेट महाविद्यालय या विश्वविद्यालय परिसर के विभाग में जमा करेंगे। इसे संबंधित विभागाध्यक्ष व प्राचार्य की ओर से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भेजा जाएगा, जिससे उनकी मार्कशीट देते हुए अपार आईडी में क्रेेडिट ट्रांसफर किया जा सके। नई शिक्षा नीति के तहत इस व्यवस्था को विश्वविद्यालय में प्रभावी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें