फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गन्ने के खेत में मिला युवक का अधजला शव, लोगों ने देखा उड़े होश; पुलिस कर रही जांच

Fri, 13 Dec 2024 09:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी में युवक का अधजला शव गन्ने के खेत में मिला। लोगों ने देखा उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में गन्ने खेत में एक युवक का अधजला शव मिला है। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

 
मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव का है। गांव में मूल रूप से बहोरनपुर निवासी कैलाश पाठक का गन्ना का खेत है। इस गन्ने के खेत में रखे पुआल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव 60 प्रतिशत जला हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त करवाई जा रही है। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम  कराया जाएगा। शिनाख्त के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा, तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें