फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 172 वाहनों में पकड़ी गई जीएसटी चोरी, जमा हुए 1.49 करोड़

Sun, 13 Apr 2025 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य कर विभाग के सचल दल ने वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में कर चोरियां रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 172 वाहनों से कर चोरी पकड़कर 1.49 करोड़ वसूला है। अप्रैल में अभियान और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या जोन में सचल दल की सभी पांच टीमों में मार्च में 2,700 वाहनों की जांच करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष टीमों ने विभिन्न इलाकों में 6,333 वाहनों की जांच की तो इनमें 172 वाहन दोषी पाए गए। इनमें 79 वाहनों पर संवेदनशील श्रेणी की वस्तुएं लदी थीं। सबसे ज्यादा चोरी आयरन स्टील लदे वाहनों में पाई गईं, जिनके स्वामियों से 57.39 लाख जमा कराए गए।
वहीं, पिछले दिनों चले अभियान का असर रहा कि पान पसाला लदे वाहनों में चोरियां नहीं पकड़ी गईं। जबकि रेडीमेड कपड़े लदे 19 वाहनों से 11 लाख व कोयला लदे पांच वाहनों से 5.38 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार ने बताया कि व्यापारियों से अपील है कि नियमानुसार पक्के बिल पर ही सामानों का आयात-निर्यात करें। ई-वे बिल के बगैर सामान ले जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। समय पर कर चुकाकर देश के सर्वांगीण विकास में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें