फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपे सरकार : आलोक

Mon, 26 Feb 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कारसेवकपुरम में विहिप की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक में मौजूद विहिप के पदा​​​धिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। विहिप ने हिंदू संस्थानों और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की अपील की है। विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मंदिरों को हिंदू समाज को सरकारें सौंप दें। इसके लिए कानून बनाने की भी अपील केंद्र सरकार से की गई है। उन्होंने बताया कि कारसेवकपुरम में चल रही विहिप के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल व प्रबंध समिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए हैं।
विज्ञापन


आलोक कुमार ने बताया कि पहला प्रस्ताव श्रीराममंदिर का निर्माण-अब रामराज्य की ओर पारित किया गया है। विहिप का राममंदिर निर्माण का अभियान लंबे संघर्ष के बाद पूरा हो चुका है। अब समस्त प्रबंधन राममंदिर ट्रस्ट देखेगा, विहिप से कोई सरोकार नहीं। अब राममंदिर से रामराज्य की ओर देश को ले चलेंगे। आतंकवाद, नक्सलवाद, जिहाद आदि पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। सरकार से इसके लिए कानून बनाने की अपील करेंगे।
रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार रामराज्य की परिकल्पना के लिए जरूरी हैं। समाज निर्माण, व्यक्ति निर्माण व समरसता पर फोकस रहेगा। काशी-मथुरा को लेकर कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। तर्क और तथ्य दोनों हमारे पक्ष में हैं। विश्वास है हम ही जीतेंगे। काशी-मथुरा के लिए आंदोलन की जरूरत नहीं है। दूसरे दिवस की बैठक में विहिप के पालक भैया जी जोशी, पूर्व अध्यक्ष आरएन सिंह, चंपत राय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी, चुनाव लोकतंत्र का त्योहार

आलोक कुमार ने बताया कि तीसरे प्रस्ताव के रूप में राष्ट्रहित में मतदान करें-मतदान शत प्रतिशत हो, विषय पारित हुआ। कहा कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है और लोकतंत्र का त्योहार चुनाव है। विहिप के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि जातिवाद, भाषावाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद आदि भेदभावों को छोड़कर राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करें। राष्ट्रहित के लिए नोटा का प्रयोग न करें। यह सुनिश्चित करें कि अपने सभी योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य हों और गांव-मोहल्ले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराएं। जो हिंदू हित में कार्य करे उसे मतदान दें। ऐसी सरकार का निर्वाचन आवश्यक है जो भारतीय संस्कृति व जीवन मूल्यों का सम्मान व उनकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो।
परिवार व्यवस्था को नष्ट कर रहा लिव-इन-रिलेशनशिप

आलोक कुमार ने कहा कि लिव-इन-रिलेशनशिप की व्यवस्था ठीक नहीं है। इससे परिवार व्यवस्था नष्ट हो रही है। विवाह की परंपरा को भी यह झटका है। कुटुंब व्यवस्था के लिए हम निरंतर प्रत्यनशील रहेंगे। सभी धर्म की महिलाओं की गरिमा व सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए विहिप काम करेगी।
मंदिर आंदोलन के नायकों को किया गया याद

बैठक में पहले प्रस्ताव में राममंदिर आंदोलन के संघर्षों में बलिदान हुए लाखों बलिदानियों को नमन किया गया। साथ ही मंदिर आंदोलन के नायकों शिवरामाचार्य महाराज, महंत दिग्विजय नाथ , महंत रामचंद्र परमहंस दास, महंत अभिराम दास, महंत अवेद्यनाथ, वामदेव महाराज, देवरहा बाबा, पेजावर स्वामी विश्वेशतीर्थ, हनुमान प्रसाद पोद्दार, मोरोपंत पिंगले, अशोक सिंहल, महंत नृत्यगोपाल दास, युग पुरुष परमानंद गिरि, दीदी मां साध्वी ऋतंभरा आदि के योगदान को अविस्मरणीय बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें