फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वरदान बना गोल्डन कार्ड, 60,371 ने कराया इलाज

Tue, 29 Apr 2025 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब तक जिले भर में 60,371 मरीजों के चेहरे पर योजना के तहत इलाज कराया है। शत-प्रतिशत लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराने के लिए मोदी सरकार ने 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना शुरू की। उस समय वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में 1,73,305 परिवार पात्र मिले थे। अगले चरण में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत भी लगभग 10 हजार परिवारों को इससे जोड़ा गया।
मौजूदा समय में कई चरणों में पात्रता का विस्तार किया गया तो अब लाभार्थी परिवारों की संख्या बढ़कर 2,49,274 हो गई है। इन परिवारों के 11,12,669 लोगों को योजना के तहत लाभ मिलना है। इनमें अब तक 9,25,027 लोगों ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा लिया है। इसमें भी 2,22,245 परिवारों में कम से एक सदस्य का कार्ड बन चुका है। इनमें से जिले भर में 44,896 मरीजों ने निजी अस्पताल व 15,475 ने सरकारी अस्पतालों में योजना के तहत इलाज कराया है। 56,785 मरीजाें के इलाज की धनराशि का क्लेम भी लिया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि आधार कार्ड में जिनकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। इन लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। सरकारी अस्पतालों के अलावा जगह-जगह शिविर लगाकर इन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें