फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सामान्य दर्शन पास व्यवस्था समाप्त

Fri, 28 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के उप मंदिरों में दर्शन के लिए सामान्य दर्शन पास व्यवस्था समाप्त कर दी है। एक सितंबर और उसके बाद की तिथियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। श्रद्धालु अब बिना किसी पास के इन मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


ट्रस्ट के अनुसार, राम जन्मभूमि परिसर में सभी मंदिरों का निर्माण पूरा होने के बाद 13 अप्रैल से दर्शन शुरू हुए थे। शुरुआती चरण में सुगम, विशिष्ट और सामान्य पास के आधार पर दर्शन की व्यवस्था थी। सामान्य पास की शुरुआत 10 अप्रैल से हुई थी और यह केवल ऑनलाइन उपलब्ध था। मई में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर बिना पास के दर्शन की अनुमति दी गई थी। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 31 अगस्त तक सामान्य पास की बुकिंग जारी रखी थी। सुगम दर्शन और आरती पास की बुकिंग फिलहाल जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें