फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सेवा में अड़चन बना गैस संकट, ज्येष्ठ के पहले मंगल पर कम हुए भंडारे

Tue, 05 May 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के पास मरी माता मंदिर के पास लोगों में लड्डू वितरित करते पुजारी चंचल सोनकर।
विज्ञापन
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर रामनगरी में आस्था तो दिखी, लेकिन भंडारों की रौनक पहले जैसी नहीं रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गैस सिलिंडर की कमी का सीधा असर भंडारों की संख्या और व्यवस्थाओं पर देखने को मिला। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार करीब 60 प्रतिशत तक भंडारे कम आयोजित हुए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही रिकाबगंज, सिविल लाइंस, नाका, चौक, अमानीगंज और रामपथ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, लेकिन भंडारे सीमित स्थानों तक ही सिमटे नजर आए। जहां पहले हर गली-मोहल्ले में पूड़ी-सब्जी, खीर और हलवा का वितरण होता था, वहीं इस बार अधिकतर स्थानों पर चावल-छोला, कढ़ी-चावल और शरबत से ही श्रद्धालुओं की सेवा की गई। कुछ स्थानों पर ही पारंपरिक पूड़ी-सब्जी का भंडारा देखने को मिला। देवकाली हनुमानगढ़ी के पास कढ़ी-चावल का वितरण किया गया, जबकि नाका हनुमानगढ़ी के निकट मरी माता मंदिर के पास वर्षों से भंडारा कराने वाले पुजारी चंचल सोनकर को इस बार गैस सिलिंडर न मिलने के कारण केवल लड्डू वितरण तक ही सीमित रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष भंडारा होता था, लेकिन इस बार संसाधनों की कमी ने आयोजन को छोटा कर दिया।

नाका के सौरभ शुक्ला, देवकाली के तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि विवाह जैसे आयोजनों के लिए तो किसी तरह दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध हो जा रहे हैं, लेकिन धार्मिक आयोजनों के लिए गैस की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। अश्वनीपुरम निवासी विजय यादव ने बताया कि उन्होंने भंडारा कराने का संकल्प लिया था, लेकिन सिलिंडर न मिलने के कारण इसे पूरा नहीं कर सके। वहीं, रीडगंज तिराहे पर व्यापारी राकेश तिवारी ने भी स्वीकार किया कि गैस संकट के चलते उन्होंने शरबत का वितरण करवाया। मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा, लेकिन भंडारों की कम संख्या ने इस बड़े मंगल की पारंपरिक रौनक को कुछ हद तक फीका जरूर कर दिया।
विज्ञापन


शासन की ओर से विवाह की तर्ज पर भंडारे के लिए सिलिंडर उपलब्ध कराने का कोई निर्देश नहीं है। कार्यालय में भंडारे के लिए प्राप्त मांग पत्र के अनुसार गैस एजेंसियों को सहूलियत देने के लिए पत्र भेजा जाता है-बृजेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें