अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बने नवनिर्मित गणेश मंदिर में पहली बार गणेश चतुर्थी का पूजन हुआ। इसी शुभ तिथि पर लगभग चार किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य का भी श्रीगणेश किया गया।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर विशेष आयोजन हुआ। नवनिर्मित गणेश मंदिर में भगवान श्रीगणेश का विधिवत पूजन किया गया। नवनिर्मित मंदिर में पहली गणेश चतुर्थी है जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
इसी पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आज ही लगभग चार किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ।