फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अक्षय तृतीया पर रामलला को अर्पित किया गया फलों का भोग

Wed, 30 Apr 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अक्षय तृतीया पर रामनगरी में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विविध अनुष्ठान भी हुए। श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान रामलला को नए वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके साथ ही रामलला को फलों का भोग अर्पित किया गया। अक्षय तृतीया पर 90 हजार से अधिक भक्तों ने राम मंदिर में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर कई मंदिरों में सुंदरकांड सहित अन्य अनुष्ठान हुए। पौराणिक पीठ नाका हनुमानगढ़ी पीठ के महंत रामदास ने बताया कि अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर हनुमंतलला का भव्य श्रृंगार करते हुए उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया गया। सुंदरकांड पाठ भी हुआ। विद्याकुंड स्थित वीर भगवान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ। पंडित कौशल्यानंदन ने बताया कि भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित दुर्गा काली दरबार में महंत सूर्यानंद के सानिध्य में मां अन्नपूर्णा की भव्य झांकी सजाई गई। इसी तरह सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भी विराजमान हनुमंतलला का भव्य श्रृंगार कर उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। कनक भवन, दशरथ महल, मणिरामदास की छावनी, श्रीरामबल्लभाकुंज, सियाराम किला, हनुमत निवास, लक्ष्मण किला सहित अन्य मंदिराें में अनुष्ठान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें