फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी जमीन, हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर रजिस्ट्री

Fri, 07 Mar 2025 02:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जमीन खरीद ली है। हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर रजिस्ट्री हो गई है। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जमीन खरीदी है। अब वह गंगा किनारे वाले ही नहीं बल्कि सरयू किनारे वाले भी कहलाएंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने पिता स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम से रामनगरी में 20 बिस्वा जमीन खरीदी है। इसकी कीमत लगभग 86 लाख रुपए है। इसकी रजिस्ट्री सब रजिस्टार सदर के ऑफिस में 31 जनवरी 2025 को हुई। 

विज्ञापन


अभिनेता ने जो जमीन खरीदी है, वह राम मंदिर से लगभग सात किलोमीटर दूर सरयू नदी के पास तिहुरा माझा में है। इससे पहले भी अयोध्या में अमिताभ बच्चन की ओर से जमीन खरीदने की बात सामने आई थी। लेकिन, उस समय रजिस्ट्री नहीं हुई थी। अब 31 जनवरी 2025 को अमिताभ बच्चन ने अपने पिता के नाम बने ट्रस्ट हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम से जमीन खरीदी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें