फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खाद के लिए भटक रहे किसान

Sat, 14 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रबी सीजन में गेहूं और सरसों की बोआई के बीच खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को दर्शननगर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर सुबह से ही ताला लटका मिला। दूरदराज से खाद लेने पहुंचे किसान घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन

दर्शननगर निवासी किसान सुमित निषाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह यूरिया लेने समिति गए थे। वहां मौजूद कर्मी ने स्टॉक खत्म होने की बात कहकर शुक्रवार को बुलाया था। शुक्रवार सुबह वह फिर पहुंचे तो समिति बंद मिली। दो दिन से सिर्फ चक्कर लग रहे हैं।
ऐसी ही अव्यवस्था आचारी सागर साधन सहकारी केंद्र पर देखने को मिली। दोपहर 12 बजे तक केंद्र पर डीएपी की बोरियां रखी थीं, लेकिन पीओएस मशीन पर स्टॉक फीड न होने से बिक्री शुरू नहीं हो सकी। लाइन में लगे किसानों को शाम को आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

किसान पुनीत यादव ने कहा कि अगर खाद है तो समय से वितरण होना चाहिए। रोज-रोज केंद्र पर आने से मजदूरी और समय दोनों का नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि समितियों पर वितरण का कोई तय समय नहीं है और जानकारी के अभाव में उन्हें भटकना पड़ रहा है। केंद्र के सचिव दिलीप कुमार तिवारी ने बताया कि यूरिया का स्टॉक समाप्त हो गया है। डीएपी उपलब्ध है, जिसका वितरण पीओएस अपडेट के बाद शाम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें