12-जिला रायफल क्लब में पदक के साथ मौजूद विजेता खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। जिला राइफल क्लब में एक दिवसीय जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष पिस्टल वर्ग में श्रेयांश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि उमंग पाठक ने रजत और वत्सल राय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं महिला पिस्टल वर्ग में फाल्गुनी चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आकृति ने रजत और ज्योत्सना ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मास्टर श्रेणी में करुणाकर दुबे ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्लब का गौरव बढ़ाया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक मनोज कन्नौजिया ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शूटिंग जैसे खेलों में अनुशासन, धैर्य और मानसिक संतुलन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं तथा युवा खिलाड़ियों को इस दिशा में निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। कोच शनि कुमार वर्मा ने बताया कि जिला राइफल क्लब की स्थापना के बाद से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल रही हैं, जिसके चलते खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना और अनुभव प्राप्त करना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रतियोगिता में विवान, अपूर्व मौर्य, ज्योतिराजादित्य सिंह, भास्कर पांडेय, भास्कर आदि मौजूद रहे।(संवाद)