फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कैंट रेलवे स्टेशन पर बन रहा इमरजेंसी चिकित्सा केंद्र

Mon, 23 Feb 2026 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
03 -कैंट रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमरजेंसी चिकित्सा केंद्र -संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए इमरजेंसी चिकित्सा केंद्र का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। चिकित्सा केंद्र के शुरू होने से अचानक बीमार पड़ने, चोट लगने या अन्य मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में यात्रियों को तुरंत इलाज मिल सकेगा। मौजूदा समय में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। इस इमरजेंसी चिकित्सा केंद्र में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

आए दिन स्टेशन परिसर में कोई न कोई यात्री चोटिल या तबीयत बिगड़ने की केस स्वास्थ्य केंद्र में आते रहते हैं। स्टेशन परिसर के आसपास कुछ 200 मीटर की दूरी पर कोई मेडिकल स्टोर न होने से इस केंद्र की जरूरत और बढ़ जाती है। फार्मासिस्ट आशीष कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 15 केस आ जाते हैं। मेले के दौरान मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंच जाती है। कैंट रेलवे स्टेशन पर बन रहा यह चिकित्सा केंद्र आने वाले समय में यात्रियों के लिए एक राहत केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी संगीता सागर ने बताया कि इमरजेंसी चिकित्सा केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें प्राथमिक चिकित्सा किट, जीवन रक्षक दवाएं, बुखार और दर्द की दवाएं, बीपी और शुगर जांच उपकरण, ऑक्सीजन सिलिंडर, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और आवश्यक मेडिकल उपकरण शामिल होंगे। इसके अलावा, मामूली चोटों की ड्रेसिंग, घावों की सफाई और आकस्मिक बीमारियों का प्रारंभिक उपचार भी यहीं किया जाएगा। किसी यात्री की स्थिति गंभीर पाई जाती है, तो उन्हें नजदीकी अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था भी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें