फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच करोड़ से सुदृढ़ होगी अयोध्या धाम की बिजली आपूर्ति

Mon, 03 Mar 2025 09:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या धाम में लगातार बढ़ रहे बिजली भार को निगम अलर्ट है। इन क्षेत्रों में लगभग पांच करोड़ की लागत से बिजली आपूर्ति सुदृढ़ की जाएगी। इनमें नई एलटी केबिलेंं दौड़ाई जाएंगी, पैनल, ट्रांसफार्मर आदि बदले जाएंगे। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शीघ्र ही कार्य शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या धाम में बिजली का भार लगातार बढ़ रहा है। कई होमस्टे, होटल, धर्मशाला आदि संचालित होने से बिजली भार और बढ़ा है। गर्मियों में यह दोगुना तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में किसी तरह की समस्या से बचने के लिए बिजली निगम ने तैयारियां तेज की हैं। इसके लिए पूरे क्षेत्र में लगभग 150 एलटी पैनल बदले जाएंगे, जिनसे भार बढ़ने पर ट्रिपिंग व अन्य फाल्ट रोकी जाएगी।
छह नए ट्रांसफार्मर लगाकर विभिन्न क्षेत्रों का भार घटाया जाएगा जबकि अलग-अलग क्षमता के 10 ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की जाएगी। लाइन लॉस कम करने के मकसद से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी में एलटी केबिल बदली जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रदीप वर्मा ने बताया कि बजट आवंटित होते ही इस दिशा में कार्य तेजी से कराया जाएगा। इससे अयोध्या धाम क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें