फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक पर गिरा बिजली का खंभा, मौत

Thu, 06 Aug 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
इंद्र भूषण वर्मा-फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
भेलसर/रुदौली। मुजफ्फरपुर गांव में बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक एवं सेवानिवृत्त एडीएम इंद्र भूषण वर्मा (65) के ऊपर बिजली का खंभा गिरने से मौत हो गई। हादसे में चालक दिलेराम यादव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलेराम का इलाज लखनऊ में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा उस समय हुआ, जब इंद्र भूषण वर्मा अपने चालक दिलेराम यादव के साथ जल जीवन मिशन के तहत आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल से करीब 100 मीटर दूर पुलिया के पास दोनों खड़े थे। बारिश भी हो रही थी। इसी दौरान अचानक एक गूलर का पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया और खंभा टूटकर इंद्र भूषण और दिलेराम के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। पूरा बाजार क्षेत्र के बसवारा निवासी इंद्र भूषण वर्मा को मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं बाबा बाजार थाना क्षेत्र के बाबतनगर निवासी चालक दिलेराम यादव का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर है।

जल सारथी एप के उपयोग की देनी थी जानकारी
मुजफ्फरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता अभियान और प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, पेयजल योजनाओं और जल सारथी एप के उपयोग की जानकारी दी जानी थी। कार्यक्रम में डीपीएमयू लखनऊ की टीम, अयोध्या के अवर अभियंता अजय कुमार और यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट (टाटा) के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होने वाले थे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट (टाटा) के ओडीएम प्रभारी गौतम हंस ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन दुर्घटना के कारण इसे निरस्त करना पड़ा। उधर, विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत शुरू कर दी। हादसे में चार बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें