फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रोजगार मेले में युवाओं को नहीं मिल रही डिग्री के मुताबिक नौकरी

Thu, 06 Aug 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी जानकरी भरते युवा। 
विज्ञापन
विशाल तिवारी
विज्ञापन

अयोध्या। परमहंस डिग्री कॉलेज, विद्याकुंड में बृहस्पतिवार को चार हजार पदों के लिए वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले युवाओं को उनकी डिग्री के मुताबिक नौकरी मिलती नहीं दिखाई दी। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने वाले कई युवाओं ने सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर और कम वेतन वाले पदों के लिए पंजीकरण कराया।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की। 25 स्टॉलों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की कतार लगने लगी थी। अधिकतर कंपनियों ने मौके पर नियुक्ति देने के बजाय आवेदन और बायोडाटा लेकर आगे इंटरव्यू के लिए संपर्क करने की बात कही। कई कंपनियों ने अभ्यर्थियों को अपने व्हाट्सएप ग्रुप और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर अगली सूचना देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी पहुंचे। कई युवाओं ने एक से अधिक कंपनियों में आवेदन किया, ताकि चयन की संभावना बढ़ सके। रोहित निषाद, पंकज पांडेय ने बताया कि अधिकतर कंपनियों के कार्यस्थल दूसरे राज्यों में हैं और प्रारंभिक वेतन भी उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नहीं है। सहायक निदेशक देवब्रत ने बताया कि 1602 युवाओं ने अलग-अलग कंपनियों के लिए आवेदन किया है।

इनसेट

चयन के बाद क्या हुआ, विभाग के पास जवाब नहीं

सेवायोजन विभाग के पास फिलहाल ऐसी कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है, जिससे रोजगार मेले के बाद चयनित युवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर सके। विभाग ने पिछले कुछ वर्षों में छह हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया था लेकिन मौजूदा समय उन सभी युवाओं की स्थिति क्या है, किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन


इनसेट



डीसीए करने के बाद भी सिक्योरिटी गार्ड के पद के लिए आवेदन करना पड़ा। योग्यता के अनुसार अवसर नहीं मिल रहे हैं। - निखिल कुमार, अयोध्या

इनसेट



काफी देर कंपनियों की लिस्ट देखने के बाद दो कंपनियों में आवेदन किया है। अभी सिर्फ बायोडाटा लिया गया है। - अजय कुमार, बीकापुर

इनसेट

दस्तावेज जमा करने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। बताया गया है कि अगली प्रक्रिया की सूचना ऑनलाइन दी जाएगी। अभी नियुक्ति की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। - प्रतिमा, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें