मिल्कीपुर। पटखौली चौराहे पर रविवार को गैस सिलिंडर उतार रहे वाहन को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग भगवानदीन (70) की मृत्यु हो गई। सुबह करीब दस बजे हाईवे की पूर्वी लेन पर मिष्ठी इण्डेन गैस एजेंसी की गाड़ी सिलिंडर उतार रही थी, तभी अयोध्या की तरफ से आ रही बोलेरो ने सामने से टक्कर मारी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि गैस वाहन करीब 25 फीट पीछे खिसक गया। इसकी चपेट में आकर पटखौली करमडाडा निवासी भगवानदीन घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। गैस एजेंसी के चालक और कर्मचारी बाल-बाल बचे। एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)