फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मलयेशिया श्रद्धालु का खोया पर्स पुलिस ने लौटाया

Mon, 23 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के दौरान मलयेशिया की महिला श्रद्धालु का पर्स खो गया। पर्स में पासपोर्ट, 400 मलयेशियाई मुद्राएं, 12,200 रुपये के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। इसकी जानकारी मिलने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने तत्काल तलाश शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद पर्स बरामद कर महिला को सुरक्षित लौटा दिया।
विज्ञापन

मलयेशिया निवासी किसनामा डोरासामी रविवार सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया। उन्होंने आसपास के लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई उनकी भाषा नहीं समझ सका। इस दाैरान खबर पाकर पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे। कांस्टेबल सत्य प्रकाश ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद पर्स बरामद कर लिया गया। उसमें रखी पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा, नकदी और अन्य सभी सामग्री सुरक्षित महिला को सौंप दी गईं। अपना पासपोर्ट और सामान वापस मिलने पर महिला श्रद्धालु ने अयोध्या पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें