फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामपथ पर ई-रिक्शा संचालन पर कल से रोक

Tue, 03 Feb 2026 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या धाम में टेढ़ी बाजार चौराहा से लता मंगेशकर चौक तक ई-रिक्शा के संचालन और पार्किंग पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध पांच फरवरी से प्रभावी होगा। प्रदूषण नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, जन सुरक्षा और आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार टेढ़ी बाजार चौराहा से लता मंगेशकर चौक तक के रामपथ मार्ग पर ई-रिक्शा के आवागमन को विनियमित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी संबंधित विभागों, वाहन संचालकों और नागरिकों से इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है ताकि अयोध्या धाम में जनसुविधा और सुरक्षा को प्रभावी बनाया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को कमिश्नर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में टेढ़ी बाजार से लता मंगेशकर चौक तक ई-रिक्शा के अवैध संचालन पर रोक लगाने और ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें