फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम में चहके बच्चे

Tue, 03 Feb 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फ़ोटो 23 प्रतिभागी बच्चों को दिए गए पुरस्कार-संवाद
विज्ञापन
तारुन। बीआरसी पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम मंगलवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय तथा 3-6 आयु वर्ग के बच्चों की बालवाटिका शिक्षा को मजबूत करना है। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम में नोडल शिक्षकों तथा स्पेशल एजूकेटर्स ने टिप्स देकर बच्चों को समझाया भी। बालवाटिका तथा कक्षा एक एवं दो के चयनित बच्चों को स्टेशनरी तथा बैग पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बीआरसी तारुन में ब्लॉक स्तरीय क्विज हुई। प्रतियोगिता में ब्लॉक के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। बीईओ यशवंत कुमार ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया । टॉप 10 स्थान प्राप्त बच्चों को विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें