फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जलभराव से जूझ रही द्वारिकापुरी कॉलोनी

Fri, 07 Aug 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
देवकाली से धनीराम पुरवा होते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर भरा पानी।
विज्ञापन
अयोध्या। द्वारिकापुरी कॉलोनी में जून में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क और नाली की मरम्मत नहीं कराई गई। नाली टूटकर मिट्टी से भर गई, जिससे जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है और करीब 300 परिवार जलभराव की समस्या झेल रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी की सड़क पर घरों का गंदा पानी जमा रहता है, जबकि बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी प्राथमिक विद्यालय कोरखाना जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोज इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने 17 जुलाई को नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने निरीक्षण कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
देवकाली-धनीराम पुरवा-नेशनल हाईवे मार्ग पर जानकी डेरी के पास टूटी नाली से कई महीनों से सड़क पर बह रहा पानी ढलान के कारण द्वारिकापुरी तक पहुंच रहा है, जिससे समस्या बढ़ गई है। उमेश शुक्ला और संग्राम पाल ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जल्द नालियों की मरम्मत और सफाई कराने का आश्वासन दिया।

देवकाली से धनीराम पुरवा होते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर भरा पानी।

देवकाली से धनीराम पुरवा होते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें